प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: जलभराव से जूझ रहे आम शहरियों की समस्या पर जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया तो अफसरों को भी जिम्मेदारी का एहसास हुआ। रविवार से शहरियों को लावारिस जैसी हालत में छोड़ने वाले मंडल व जिले के आलाधिकारी बुधवार को सड़क पर निकले और राहत कार्य की कमान संभाली। रविवार रात से प्रतिदिन हो रही बारिश से शहर का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया था। लेकिन जार्जटाउन इलाके में स्थिति सर्वाधिक खराब हो गई। इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से पंप लगाकर जल निकासी का उसी दिन प्रबंध किया जाता था, लेकिन इस बार जलभराव व जल निकासी को लेकर स्थानीय लोग ही आमने सामने आ गए और सोमवार रात से पंप ही बंद करा दिया गया। स्थिति यह हो गई कि प्रीति नर्सिंग होम से लेकर संगम पेट्रोल पंप के पीछे तक घुटनों से ऊपर पानी भर गया। आम नागरिक परेशान थे...