Prayagraj News: हाईकोर्ट के विधि संग्रहालय में जाना न्यायपालिका का इतिहास
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग के 50 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के विधि संग्रहालय एवं अभिलेखागार का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय न्यायपालिका के इतिहास, पुराने न्यायिक फैसलों और न्याय व्यवस्था में समय के साथ हुए बदलावों की जानकारी हासिल की। कॉलेज के विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र की ओर से आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों को यह जानने का भी अवसर मिला कि पुराने न्यायिक दस्तावेजों और महत्वपूर्ण फैसलों को किस तरह सुरक्षित रखा जाता है। प्रो. शिव शंकर सिंह ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबों में पढ़ी बातों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर देते हैं। इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार भारती, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार गौतम, डॉ. अशोक कुमार, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.