प्रयागराज, जुलाई 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस लाइन में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा एवं जीव रक्षा विषय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, स्कूल, कोचिंग संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े करीब 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपायुक्त नगर मनीष शांडिल्य ने किया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के सुझाव मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीएम शर्मा ने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों, अस्पतालों और स्कूलों में हर वर्ष फायर ऑडिट कराया जाए। भवन तक पहुंचने का मार्ग और सीढ़ियां हमेशा अवरोध मुक्त रहें। विद्युत वायरिंग का नियमित रखरखाव किया जाए, विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और लिफ्ट का समय-समय पर मेंटेनेंस कराया जाए। उन्होंने कहा कि अग्निशमन के लिए क...