Prayagraj News: हर क्षेत्र की जरूरत के अनुसार बनेगा जोनल प्लान
प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर के विकास के लिए छह जोन की अलग-अलग योजनाएं बनाई जाएंगी। महायोजना-2031 के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहर के छह जोन का अलग-अलग जोनल प्लान तैयार कराएगा। हर जोन की भौगोलिक स्थिति, जमीन की उपलब्धता और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। इसके लिए पीडीए छह एजेंसियों की मदद लेगा।
जोनल प्लान में तय होगा विकास का खाका प्रत्येक एजेंसी को एक जोन की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन योजनाओं के आधार पर आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भूमि उपयोग निर्धारित करने के साथ सड़क, चौराहे, संपर्क मार्ग और बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा तय होगी। जोनल प्लान में नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.