Prayagraj News: हमला कर चांदी की चेन लूटी
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आईईआरटी के पास मजार जाने वाले पुल पर युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टे की मुठिया से उसके सिर पर कई प्रहार किए और उसकी चांदी की चेन लूटकर मोबाइल तोड़ दिया। मामले में तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चांदपुर सलोरी निवासी अभिषेक तिवारी के मुताबिक, 14 अगस्त को वह पंचर बुलेट बनवाने जा रहे थे। पुल के पास आदर्श सिंह प्रचंड, अवनीश शुक्ला, वंशराज सिंह समेत कुछ अन्य लोगों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। मारपीट में वह बेहोश होकर गिर पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल और गले में पड़ी चांदी की चेन भी लूट ली। रिश्तेदार डॉ. अम्बुज कुमार मिश्र के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.