प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: बेली के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में भर्ती मलाकराज निवासी मनोज कुमार का शव गेट पर पड़ा मिलने के मामले में चौबीस घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। कैंट थाने में प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक कैंट अमरनाथ राय ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। कीडगंज के मलाकराज निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र श्रीनाथ को चार जुलाई को पेट में दर्द होने पर बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में मनोज के साथ रहे उसके बड़े भाई काजू का आरोप है कि पांच जुलाई की देर रात भाई के साथ वार्ड में ही तीन-चार अज्ञात लोगों ने मारपीट की। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। वार्ड में मौजूद अस्पताल स्टाफ ने...