Prayagraj News: हंडिया और सिकंदरा में तीन घरों में पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: बिजली विभाग की टीम ने हंडिया और सिकंदरा क्षेत्र में तीन उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी। मीटर को बाइपास कर सीधे सर्विस केबल से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। बजाहीं निवासी महिला उपभोक्ता के घर में 4270 वाट और खेवराजपुर निवासी दूसरे उपभोक्ता के घर में 4036 वाट भार पर अवैध रूप से बिजली का उपभोग पकड़ा। वहीं हंडिया के जमदेशपुर गांव में एक घर में बिजली चोरी पकड़ी। उपभोक्ता ने एक किलो का कनेक्शन लिया था और पांच किलो की बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान तीनों के मीटर खराब मिले। उनके खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सिकंदरा में दो घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.