प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत संस्कार शाखा की ओर से गुरुवार को पंजाबी कॉलोनी अल्लापुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉक्टरों की टीम ने 100 मरीजों की जांचकर दवाएं वितरित कीं। डॉक्टरों की टीम में डॉ. प्रखर जायसवाल, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. आशुतोष अग्रवाल शामिल रहे। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह, मुख्य संरक्षक राधेश्याम जौहरी, अशोक कुमार वर्मा, अध्यक्ष सीमा जायसवाल, सचिव त्रिलोक चंद्र वर्मा, राजकुमार सोनी, पुष्पा सोनी, सुमन, ज्योति, कंचन, मधु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शिविर में 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...