प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: रीवा के त्योथर निवासी आदित्य प्रताप सिंह की इलाज में लापरवाही की शिकायत पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौकठा बार्डर नारीबारी स्थित सरजो हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करते हुए सील कर दिया गया। साथ ही सरजो हॉस्पिटल के बगल में ही स्थित चंदन क्लीनिक को पंजीकरण न होने के कारण सील कर दिया गया। इस क्रम में सुंदरम कुशवाहा की शिकायत पर कौंधियारा रोड, जारी बाजार स्थित आशा क्लीनिक के नाम पर चलाए जा रहे अस्पताल व पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। निरीक्षण टीम में डॉ. आरसी पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश जायसवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...