Prayagraj News: स्वनिधि योजना ने साहूकारों से बचाया : नंदी
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पटरी दुकानदारों को साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। हालात ऐसे थे कि तीन पीढ़ियां ब्याज चुकाती थीं, लेकिन कर्ज खत्म नहीं होता था। कई परिवार कर्ज के दबाव में टूट जाते थे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने ऐसे छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहारा देकर साहूकारों पर उनकी निर्भरता कम करने का काम किया है। यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में कही। नगर निगम और डूडा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नंदी ने कहा कि कोरोना काल में छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हुई थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना शुरू कर उन्हें दोबारा कारोबार खड़ा करने का अवसर दिया।
योजना से पथ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.