Prayagraj News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के करीब 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महापौर गणेश केसरवानी से मुलाकात कर आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता डीएन मिश्रा ने की। आशुतोष तिवारी ने मांग रखी कि सेनानी परिवारों को गृहकर, जलकर समेत निगमीय करों से छूट, रोजगार में वरीयता, सेनानियों के नाम पर सड़क-चौराहों का नामकरण और गरीब परिवारों को आवासीय भूमि दी जाए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम महोत्सव और संग्रहालय के लिए स्थान आवंटित करने तथा नगर निगम में पांच सेनानी परिवारों के सदस्यों को मनोनीत करने की मांग की गई। महापौर ने मांगों को सदन में उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. दीपेंद्र मिश्रा, वीएन मिश्रा, वेद प्रकाश, अनुराग और अनुज आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.