प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को स्क्रूटनी पूरी होने के बाद 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। इनमें सपा के डॉ. मान सिंह और भाजपा के अशोक राठौर शामिल हैं। अब गुरुवार को नाम वापसी का अवसर है। नाम वापसी के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : कोसी स्नातक निर्वाचन आज स्क्रूटनीचुनावी गतिविधियां तेज नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के साथ ही इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी प्राथमिकताएं और मुद्दे लेकर पहुंचने के साथ ही समर्थन जु...