प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज मुख्य संवाददाता पिछले महीने स्थानान्तरित दर्जनों खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और लिपिकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। अफसरों के दबाव बनाने पर कई बीईओ और बाबुओं ने हाईकोर्ट में याचिकाएं भी दायर कर दी है। 14 सितंबर को कुल 118 बीईओ को स्थानान्तरित किया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराते हुए उसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए थे।हालांकि कुछ बीएसए को छोड़कर अधिकांश जिलों में स्थानान्तरित बीईओ को कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही नहीं की गयी है और न ही कोई सूचना उपलब्ध कराई गई है। यह स्थिति तब है जबकि पांच मई को जारी वार्षिक स्थानांतरण नीति में साफ लिखा है कि स्थानान्तरित कार्मिकों को निर्धारित समय में कार्यमुक्त न किया जाना अनुशासनहीनता मानी ...