Prayagraj News: स्त्री विरोधी अपराधों के खिलाफ निकाला फ्रीडम मार्च
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्त्री विरोधी अपराधों के खिलाफ पिंजरा तोड़ अभियान के तहत दिशा छात्र संगठन समेत विभिन्न प्रगतिशील संगठनों ने मंगलवार को फ्रीडम मार्च निकाला। महिला छात्रावास से शुरू मार्च केपीयूसी, बालसन चौराहा और इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए आजाद प्रतिमा पहुंचा। सभा में स्त्री मुक्ति लीग की अंजलि ने कहा कि महिलाओं के पहनावे और आधुनिकता को अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराना पितृसत्तात्मक सोच है। दिशा की अवनी ने कहा कि महिलाओं को निजी फैसलों में स्वतंत्रता नहीं मिल रही। मार्च में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रोटेस्ट: महिला पुलिसकर्मियों के फाड़े कपड़े, घसीटा; पुलिस का सनसनीखेज आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.