प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्ट्रोक (मस्तिष्काघात) के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को 'द टाइम इज नाउ' यानी यही सही समय है विषय पर विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार स्ट्रोक यानी मस्तिष्काघात एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें हर मिनट की देरी मरीज के लिए भारी पड़ सकती है। क्योंकि मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त की आपूर्ति बाधित होने या रक्त की वाहिका फटने से मौत यह दिव्यांगता हो सकती है। हालांकि समय पर उचित उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्ट्रोक मेडिसिन में फेलोशिप प्राप्त न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि स्ट्रोक मस्तिष्क की समस्या किसी रक्त वाहिका (नसों) में थक्का (ब्लड क्लॉट) जमने के कारण या वाहिका के फटने के कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्ट्र...