प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: सोरांव के प्राथमिक विद्यालय जैतवाडीह में बारिश के दौरान विशाल पीपल का पेड़ रसोई और कार्यालय भवन के ऊपर गिर गया। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि मध्याह्न भोजन तैयार और वितरित किए जाने के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को भी खतरा है। विद्यालय प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर पेड़ को जल्द हटवाने और परिसर को सुरक्षित कराने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...