Prayagraj News: स्कूल में झाड़ू लगाकर विमानपत्तन निदेशक ने दिया स्वच्छता का संदेश
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रयागराज हवाई अड्डा प्रशासन ने मंगलवार को भगवान विष्णु पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया। विमानपत्तन निदेशक नवनीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को साफ-सफाई का महत्व समझाया और गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलाई। इसके बाद निदेशक, स्कूल के प्रधानाचार्य और हवाई अड्डे के अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर विद्यालय परिसर में श्रमदान किया। अभियान में संजीव सिंह, सौरभ पटेल, प्रत्युष मोहन, आशीष कुशवाहा और प्रदीप यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बच्चों को स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.