प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छह माह से वेतन नहीं मिलने का असर अब रेलवे अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने लगा है। फीस जमा नहीं कर पाने पर एक सुरक्षाकर्मी के दोनों बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया। कई अन्य कर्मचारियों के बच्चों की हजारों रुपये फीस बकाया है और स्कूल से लगातार नोटिस मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छह महीने से वेतन न मिलने से धरने पर बैठे रेलवे सुरक्षागार्डसुरक्षा कर्मियों की पीड़ा एयरपोर्ट थानाक्षेत्र में रहने वाले सुरक्षाकर्मी बबलू सिंह के दोनों बच्चों को फीस जमा नहीं होने के कारण स्कूल से निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पांचवीं और बेटी तीसरी कक्षा में पढ़ती है। छह माह से वेतन नहीं मिला, इसलिए स्कूल की फीस जमा नहीं कर सके। अब दोनों...