प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। नगर निगम और अग्रसेन इंटर कॉलेज की ओर से शुक्रवार को स्वच्छ भारत और 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण कार्यक्रम खुशरूबाग में के आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम के दया सागर, डॉ. अजय शंकर पांडे, सतीश चंद पांडे, अवधेश कुमार और प्रमोद कुमार राय के नेतृत्व में छात्रों ने खुशरुबाग में पहले पौधे रोपे और फिर परिसर की सफ़ाई भी की।बच्चों को नाटक के जरिए बताया गया कि किस प्रकार नीले डिब्बे, लाल डिब्बे, हरे डिब्बे और काले डिब्बे में कूड़ा डालेंगे। इस दौरान अशोक कुमार त्रिपाठी, जय शंकर मिश्रा, प्रभा रानी और दिपाली गुप्ता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...