Prayagraj News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से युवाओं का होता है सर्वांगीण विकास
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: केपी ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, निःस्वार्थ समाज सेवा, शारीरिक एवं मानसिक मजबूती और विश्व बंधुत्व की भावना विकसित करना है। प्रशिक्षण अखिलेश कुमार और मंजू यादव के निर्देशन में हुआ। मंडलीय स्काउट कमिश्नर सुंदरम शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों का मूल्यांकन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजन बनाए और कैंप फायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समन्वयक प्रो. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.