प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत बुधवार को प्रयागराज मंडल में रेलवे स्काउट एवं गाइड की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। केंद्रीय चिकित्सालय से शुरू हुई रैली को अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पत्थर गिरजाघर, सुभाष चौराहा और रेलवे कॉलोनी प्रथम मार्ग होते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में अभिषेक, मनोज यादव और सतपाल सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...