प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शास्त्री पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य 15 जुलाई की रात तक चलेगा। यातायात पुलिस ने कार्य की अवधि समाप्त होने के बाद सोलह जुलाई की सुबह छह बजे से पुल से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर यातायात ब्लाक खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 43 दिनों से मुश्किलें झेल रहे लोगों को राहत मिल जाएगी। हालांकि यह राहत सिर्फ 29 जुलाई तक के लिए ही रहेगी। उसके बाद तीस जुलाई से सावन मास शुरू हो जाएगा। ऐसे में काशी विश्वनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए पुल से कांवरियों का जत्थे का जत्था निकलना शुरू होगा। इसलिए एक माह तक पुल पर एक बार फिर ट्रैफिक वन वे किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...