प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिले की तीन तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 754 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 508 शिकायतें सोरांव तहसील में आईं, जबकि बारा में 151 और सदर तहसील में 95 शिकायतें दर्ज की गईं।सोरांव तहसील में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 402, पुलिस की 55, विकास विभाग की 17 और अन्य विभागों की 34 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, बारा तहसील में कुल 151 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व की 79, पुलिस की 32, विकास की 16, विद्युत की छह, कृषि की चार, समाज कल्याण और खाद्य एवं रसद विभाग की तीन-तीन, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग की दो-दो तथा वन, शिक्षा और बाल विकास विभाग की एक...