प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोने-चांदी के भाव कितने बढ़ेंगे, यह उतनी बड़ी समस्या नहीं है, जितनी ग्राहकों की बदलती मांग और खरीदारी का रुझान सर्राफा कारोबारियों के लिए चुनौती बन रहा है। शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ज्वैलर्स मीट में कारोबारियों ने बदलते बाजार और ग्राहकों की पसंद पर चर्चा की। नीरज मेहरोत्रा ने कहा कि असली सवाल यह है कि ग्राहकों की मांग हमें आने वाले समय में किस दिशा में ले जाएगी। कारोबारियों को इसी बदलाव के अनुसार खुद को तैयार करना होगा。

कार्यक्रम की जानकारी ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) की 'लाभम' पहल के तहत आईटीसी में सेमिनार और ज्वैलर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सर्राफा कारोबारियों को हॉलमार्किंग, जीएसटी, पीएमएलए और आभूषण कारोबार से जुड़े नए नियमो...