प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बमरौली उपरहार में चोरों ने सेना में तैनात एक हवलदार के घर का ताला तोड़कर सौ ग्राम से अधिक वजन के सोने व एक किलो चांदी के जेवरात, नकदी और इनवर्टर-बैटरी चोरी कर लिए।बमरौली उपरहार निवासी राम सिंह सेना में हवलदार हैं और वर्तमान में मेरठ कैंट में तैनात हैं। उनके मुताबिक, तीन अक्तूबर की शाम करीब चार बजे पड़ोसी निर्भय पाल ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। पड़ोसी ने डॉयल 112 और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। राम सिंह के मुताबिक चोरी की खबर पाकर वह पांच अक्तूबर की सुबह घर आए तो देखा कि मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर इनवर्टर-बैटरी सेट, 50 हजार रुपये नकद और आलमारी में रखे लाखों के जेवर ले गए हैं। मामले में पूरामुफ्ती पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ह...