Prayagraj News: सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर के निधन पर गार्ड ऑफ ऑनर
प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बम्हरौली क्षेत्र के लाल बिहरा निवासी भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर 85 वर्षीय रामकृपाल पांडेय का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और वायुसेना कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।सैन्य परंपरा के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके अनुशासित, सरल व सेवाभावी व्यक्तित्व को याद किया गया। रामकृपाल पांडेय के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.