प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: शहर के बैंक रोड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। होटल में जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस बैरंग लौट गई। एसीपी कर्नलगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना दी थी। होटल मालिक ने सूचना देने वाले को बुलाने की मांग की, जिस पर पुलिस ने सूचना देने वाले के नंबर पर फोन किया, तो उसने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने होटल के सभी कमरों और ऑफिस की जांच की, लेकिन वहां किसी तरह की आपत्तिजनक स्थिति नहीं मिली। इधर, सोशल मीडिया पर होटल में सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस की छापेमारी की खबरें वायरल होने लगी। एसीपी ने बताया कि डायल 112 पर भ्रामक सूचना दी...