प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: नैनी सेंट्रल जेल के पास मंगलवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई और उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये भी जल गए। कार चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झूंसी थाना क्षेत्र में अंदावा निवासी शुभम केसरवानी की कार सजावट की दुकान है। मंगलवार को शुभम अपने बहनोई प्रियांशु केसरवानी की आई-20 कार लेकर युनाइटेड कॉलेज के पास स्थित बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह जेल गेट के समीप पहुंचा इसी दौरान कार के ब्रेक में दिक्कत आने लगी और उससे धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू धू कर जलने लगी। यह देखकर अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर का...