प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जुलाई में अपेक्षा से कम हुई बारिश की भरपाई अगस्त कर रहा है। सोमवार को रात में हुई झमाझम बारिश मंगलवार को और तेज हो गई। सुबह सात बजे के लगभग से शुरू हुई जोरदार बारिश लगातार जारी है। बारिश के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल, कॉलेज में बच्चे बहुत कम संख्या में पंहुचे हैं। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम है। बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई है। बांगड धर्मशाला, सीएमपी डॉट पुल, नया बस स्टॉप, मेडिकल चौराहा, पत्रिका चौराहा, परेड ग्राउंड में जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार नौ अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम का...