प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह और शाम दोनों समय वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को झूंसी की ओर जाम का सामना करना पड़ा, जबकि शाम को काम से लौटने के दौरान दारागंज की ओर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सबसे अधिक परेशानी कांवरियों के लिए आरक्षित लेन में हुई।कांवरियों के अलावा बड़ी संख्या में बाइक सवार दोनों तरफ से आरक्षित लेन में पहुंच गए, जिससे दारागंज की ओर सड़क पूरी तरह से जाम लग गया। हालात इतने खराब हो गए कि कांवरियों को पैदल निकलने में भी परेशानी होने लगी। यह भी पढ़ें- Delhi News: सड़कों पर रही कांवड़ियों की भीड़, लगा भयंकर जाम पुलिस ने दूसरी लेन खोलकर वाहनों को निकालना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान...