Prayagraj News: सीवर लाइन की रुकावटों को साफ कराएं : डीएम
प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जार्जटाउन में बारिश के बाद हुए जलभराव का बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।डीएम ने नगर निगम, गंगा प्रदूषण इकाई और जल निगम के अधिकारियों से कहा कि सीवर लाइनों का निरीक्षण कर रुकावटों को तत्काल साफ कराया जाए। कहीं भी सीवर लाइन में अवरोध मिलने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए, ताकि बारिश का पानी तेजी से निकल सके। उन्होंने अधिकारियों को अस्थायी व्यवस्था के तौर पर पंप लगाकर तत्काल पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शहरियों के बेहाल होने के बाद लगाए पंप, जल निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.