प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में सहायक लोको पायलट दंपती के तबादले के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने प्रयागराज मंडल के दोनों रेलकर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी के खिलाफ जांच में कॉल डिटेल, चैट और तबादले से संबंधित फाइल लंबित रखने के साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीबीआई ने दोनों को बीते 10 सितंबर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक सहायक लोको पायलट दंपती ने स्पाउस ग्राउंड पर तबादले के लिए आवेदन किया था। पति प्रयागराज और पत्नी कानपुर में तैनात थीं। पत्नी की प्रयागराज में तैनाती के लिए दंपती डीआरएम कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि एपीओ अरविंद कुमार ने उन्हें कार्यालय अधीक्षक ...