Prayagraj News: सीएम ग्रिड की सड़कों के काम में तेजी के निर्देश
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: शहर में निर्माणाधीन सीएम ग्रिड की सड़कों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रदेश सरकार की टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया। लखनऊ से आई टीम ने मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सचान व अन्य इंजीनियरों के साथ सुबह से शाम तक चार निर्माणाधीन सड़कों का जायजा लिया। निरीक्षण दल ने क्लाइव रोड, कल्याणी देवी, जॉर्ज टाउन और गोल पार्क क्षेत्र में चल रहे कामों को देखा। इसके अलावा टीम ने कल्याणी देवी और टैगोर टाउन क्षेत्र में भी निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। टीम को सड़कों के काम की गति संतोषजनक नहीं मिली। जबकि गुणवत्ता ठीक होने का दावा किया जा रहा है।टीम का नेतृत्व कर रहे अरविंद श्रीवास्तव ने सड़कों के कामों की गति बढ़ाने के साथ नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। टीम निर्माण की गुणवत्ता, सड़क की दशा और कार्य की गति से जुड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.