प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को आगमन लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस लाइन में बने हेलिपैड से लेकर हाईकोर्ट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट समेत बाहरी फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीएम एक घंटा हाईकोर्ट के कार्यक्रम में रहेंगेमुख्यमंत्री का कार्यक्रम इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अधिवक्ता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:45 बजे पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलिपै...