प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को अब अपनी फीस जमा करने के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं है। एसबीआई की मेडिकल कॉलेज शाखा की ओर से विद्यार्थियों के लिए एसबीआई ई पे के ऑनलाइन सिस्टम की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य अजय प्रकाश खरे व एसबीआई के उपमहाप्रबंधक पवन कुमार अरोड़ा के बीच एमओयू पर समझौता हुआ है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक शिव शरण शुक्ल, स्टॉफ एसोसिएशन के उपमहामंत्री मणींद्र कुमार शुक्ल, मेडिकल शाखा के मुख्य प्रबंधक भानु मिश्र, सहायक प्रबंधक दीपक सिंह, शैलेंद्र कुमार, मनीष सिन्हा, आशुतोष, रोहित, आशीष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...