प्रयागराज, नवम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 33 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन आठ दिसंबर तक मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 15 दिसंबर तक जमा करनी होगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता यूजीसी के वर्ष 2018 के नियमों और विज्ञापन जारी होने की तिथि तक उसमें किए गए संशोधनों के अनुसार है। एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 2000 शुल्क और 500 रुपये पंजीकरण शुल्क समेत कुल 2500 रुपये जमा करने होंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए कुल शुल्क 1500 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल 500 रुपये है। वर्ष 2022 में जारी विज्ञ...