प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइनों से होने वाली परेशानी कम करने के लिए शहर में 12 स्थानों पर बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 में इसके लिए 2.71 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। सीएमपी, बैरहना, गोहरी, महावीर पुरी कॉलोनी, एमईएस चौराहा, हाशिमपुर रोड समेत विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरहेड लाइन की जगह भूमिगत केबल बिछाई जाएगी। इससे आंधी-पानी में तार टूटने और क्रॉसिंग के आसपास फॉल्ट से होने वाली बिजली कटौती कम होने की उम्मीद है।योजना के तहत 33 केवी की सात क्रॉसिंग पर करीब 200-200 मीटर भूमिगत केबल बिछाने पर 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं 11 केवी की पांच क्रॉसिंग पर पुरानी, क्षतिग्रस्त या कम क्षम...