प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने मंगलवार को मऊआइमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु कुमार और बीपीएम संगीता मौर्या अनुपस्थित मिलीं। हालांकि दोनों लोगों को बैठक में भाग लेने की जानकारी मिली। इस क्रम में चार नियमित कर्मचारी और दो संविदा कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड और कक्ष में मानक अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं पाई गयीं। सीएमओ ने लक्ष्य के अनुरूप सर्वाइकल कैंसर की एचवीपी वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...