प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- प्रयागराज में रामदल का भव्य आयोजन Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। रामदल न्याय मार्ग क्षेत्र और सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को राजा रामचंद्र व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच रामदल निकाला गया। हाईकोर्ट स्थित न्यायविद् हनुमान मंदिर में पार्षद पंकज जायसवाल व मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चन कर उनकी आरती उतारी। फिर आर्टिफिशियल हाथी पर श्रीराम-लक्ष्मण को विराजमान कराकर रामदल का शुभारंभ किया गया। दल में आगे-आगे गणेशजी व हनुमानजी की प्रतिमा और उनके पीछे राम दरबार, कृष्ण-सुदामा, सीता हरण, राधा-कृष्ण व शिव तांडव जैसी कई कलात्मक चौकियां तो आकर्षक रोशनी की छटा बिखेरती आधा दर्जन चौकियां शामिल रहीं। इसके अलावा बाबा नीम करौली पर केंद्रित चौकी भी विशेष रही...