प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुराने रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि तमंचा सटाकर फायरिंग की गई, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड और डंडों से युवक को पीटकर घायल कर दिया। आरोपित उसके गले से चार तोले की सोने की चेन और जेब से 4500 रुपये छीनकर भाग निकले। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। लूकरगंज निवासी हर्ष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर प्रिंस, यश और ऋषि कन्नौजिया समेत आठ से दस युवक तमंचा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लेनदेन के विवाद में युवक पर हमला, तमंचे से फायरिंग आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान ए...