प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता । सिविल लाइंस स्थित नाइन इलेवन सुपरमार्ट के पीछे शनिवार देर रात कार पार्किंग के मामूली विवाद में जमकर मारपीट हुई। दबंगों ने परिवार के साथ कैफे गए युवकों पर अवैध असलहों, चाकू और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर वारदात के बाद सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। मुट्ठीगंज निवासी अभय अग्रवाल अपने मित्रों हर्षिल अग्रवाल, तनिष्क जायसवाल और देवांश केसरवानी व परिवार के साथ शनिवार रात सिविल लाइंस के 'ओल्ड स्कूल कैफे' गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दो गाड़ियों से पहुंचे कछार अशोक नगर निवासी रोहित यादव और कटरा निवासी सत्यम सक्सेना पार्किंग में खड़ी देवांश की कार से भिड़ गए और कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अज्ञा...