प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगमनगरी की हवा में प्रदूषण का स्तर अब तेजी से बढ़ने लगा है। सिविल लाइंस के बाद झूंसी क्षेत्र की हवा भी दूषित हो गई। सिविल लाइंस और संगम किनारे के क्षेत्रों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 तक पहुंच गया है। दोनों क्षेत्रों की हवा में पीएम-10 की मात्रा बढ़ने के बाद तेलियरगंज में भी स्थिति बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: संगमनगरी का एक्यूआई 100 के पार, सिविल लाइंस में बढ़ा खतरा सिविल लाइंस में एक्यूआई 173 तक पहुंचा शहर का सोमवार शाम सात बजे एक्यूआई 121 दर्ज किया गया। जबकि सिविल लाइंस का औसत एक्यूआई 173 और झूंसी का 106 तथा तेलियरगंज का 83 रिकार्ड किया गया। सिविल लाइंस की हवा में पीएम-10 की मात्रा 287 और झूंसी में 174 दर्ज की गई। तापमान...