Prayagraj News: सिविल लाइंस के कई मार्गों से फुटपाथी दुकानें हटाने की तैयारी
प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में नगर निगम ने सिविल लाइंस क्षेत्र से फुटपाथी दुकानों और अतिक्रमण को हटाने की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार से एमजी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग और म्योर रोड समेत प्रमुख सड़कों पर चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन एक मार्ग पर कार्रवाई कर फुटपाथ और सड़कें अतिक्रमणमुक्त कराई जाएंगी। वहीं, हाल ही में निरंजन डॉट पुल से घंटाघर तक चलाए गए अभियान के बावजूद घंटाघर के आसपास फुटपाथों पर दोबारा दुकानें सज गई हैं। इससे नगर निगम के सामने अतिक्रमण हटाने के साथ उसे स्थायी रूप से रोकने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.