प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूलों की छुट्टी के समय सिर्फ जाम ही नहीं बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है। कई बार सड़क पार करते समय स्कूली बच्चे वाहनों के धक्के से चोटिल भी हो जाते हैं। ऐसा ही नजारा गुरुवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज की छुट्टी के समय देखने को मिला। गेट नंबर चार से निकलकर डिवाइडर की कट पार करते समय एक स्कूली छात्र बाइक के धक्के से गिर गया जबकि, छुट्टी के दौरान ताशकंद और कमला नेहरू मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। चार पहिया गाड़ियां तो दूर की बात, दुपहिया वाहनों को भी निकलने में मशक्कत करनी पड़ी।

स्कूल की छुट्टी पर जाम और बच्चों की सुरक्षा का खतरा स्कूल की छुट्टी होने से 15 मिनट पहले से ही जाम स्थिति बनने लगी थी। इसकी सबसे बड़ी वजह बच्...