प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। फाफामऊ पुल के समानांतर प्रस्तावित दो लेन के नए पुल के निर्माण से पहले सर्वे का कार्य अभी नहीं कराया जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच 9.9 किमी लंबे निर्माणाधीन पुल पर आवागमन का इंतजार कर रहा है। पुल पर आवागमन शुरू होने के बाद ही नए पुल की उपयोगिता और उसके सर्वे का कार्य कराने पर अंतिम रूप से निर्णय होगा। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से डेढ़ माह पहले फाफामऊ पुल के समानांतर नए पुल के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था। ताकि मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर उसका सर्वे कराया जा सके। अब जबकि सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तो नए पुल के लिए सर्वे कार्य रोक दिया है। मंत्रालय के सहायक अधीक्षण अभियंता वरुण वार्ष्ण...