प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल द्वितीय की टीम ने सिकंदरा क्षेत्र में दो उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी। दोनों परिसरों में मीटर की इनपुट और आउटपुट केबल कटी मिली। आरोप है कि मीटर को बाइपास कर सीधे सर्विस केबल से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बजाहीं निवासी महिला उपभोक्ता के घर में 4270 वाट और खेवराजपुर निवासी दूसरे उपभोक्ता के घर में 4036 वाट भार पर अवैध रूप से बिजली का उपभोग पकड़ा। दोनों के पास पांच-पांच किलोवाट के स्वीकृत भार के कनेक्शन थे। जांच के दौरान मीटर खराब होने के संबंध में दोनों उपभोक्ता कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।...