Prayagraj News: साहब के तबादले में लटक गए प्रमाणपत्र के काम
प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदारों के तबादले का असर प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे लोगों पर पड़ रहा है। अधिकारियों के स्थानांतरण और नए अफसरों के कार्यभार संभालने के बीच प्रमाणपत्रों से जुड़े आवेदनों का निस्तारण प्रभावित हो गया है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से लेकर निवास प्रमाणपत्र तक के आवेदन तहसीलों में लंबित पड़े हैं। इससे लोगों को प्रमाणपत्र के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले की आठ तहसीलों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। प्रत्येक तहसील में करीब 500 से 600 आवेदन डंप हैं। इस हिसाब से जिले की तहसीलों में करीब चार से पांच हजार आवेदन निस्तारण के इंतजार में हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के आवेदन शामिल हैं। सबसे ज्यादा समस्या स्कूलों में प्रवेश का समय होने के कारण आ रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.