प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना में शनिवार को एसडीएम फूलपुर अविनाश यादव समाधान दिवस के तहत जनसुनवाई कर रहे थे। इसी बीच धर्मपुर घुरवा से आए बंशीलाल सहित कई ने गुहार लगाई कि साहब आदेश के बावजूद लेखपाल पैमाइश नहीं कर रहे हैं।यह सुनते ही एसडीएम ने संबंधित लेखपाल शैलेंद्र यादव को फोन लगा दिया। उनका फोन नहीं उठा तो नाराजगी जताते हुए उनके वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक अप्रैल 2025 से एक अप्रैल 2026 तक करीब 2500 आईजीआरएस की फिर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...