प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: आकर्षण महिला सशक्तीकरण सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सावन मेला आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अमृता चौरसिया और मनीषा गुप्ता ने किया। महिलाओं ने ज्वेलरी, डिजाइनदार कपड़े, सजावटी सामग्री, राखी की खरीदारी की। मेले में आशारानी फाउंडेशन की प्रमुख आभा सिंह की ओर से लगाए गए स्टाल पर गाय के गोबर से बनी भगवान गणेश, शंकर, पार्वती की मूर्तियां और धूपबत्ती आकर्षण का केंद्र रहीं। अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, एकता केसरवानी,गीता केसरवानी, निधि श्रीवास्तव मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : दो दिवसीय सावन मेले का शुभारंभ, महिलाओं ने खरीदारी के साथ उत्सव का उठाया आनंद यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : दो दिवसीय सावन मेले का शुभारंभ, महिलाओं ने खरीदारी के साथ उत्...