प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में 'बरसात के वो दिन' थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ न्यायमूर्ति राजेश कुमार और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कजरी व लोकगीत प्रस्तुत कर समां बांधा। संचालन कर रहीं डॉ. रंजना त्रिपाठी वह कागज की कश्ती वो बारिश का पानी..., अम्मा मेरे बाबा को भेजो... और सावन का महीना पवन करे शोर .... प्रस्तुत कर मंच को ऊंचाई प्रदान की। लोक गायिका संगीता राय ने कजरी आज रहे रहे गरजे बदरवा ना... व धानी रंग दे चुनरिया.. प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। लोक गायिका रागिनी चंद्रा ने कजरी हमारे मिर्जापुर में बाली मन बड़ा बेमिसाल... प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। गायक मनोज ने भजन पवनसुत विनती बार...